फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Markets faded due to Corona

कोरोना के चलते फीके पड़े बाजार

Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Markets faded due to Corona
भदोही। पिछले दो वर्षों से माहे रमजान का महीना कोरोना के चलते फीका फीका सा लगने लगा है। इससे बाजार में भी मायूसी छा गई है। ना तो लोग पूरी क्षमता से मस्जिदों में नमाज पढ़ पा रहे हैं ना ही बाजार खुल पा रहे हैं। बीते वर्ष भी अधिसंख्य लोगों ने नए कपड़े नहीं बनवाए थे और इस वर्ष भी कोरोना की दूसरी लहर के चलते भारी संख्या में लोगों ने नए कपड़े न बनवाने का निर्णय लिया है। रही सही कसर सप्ताह में पांच दिन की बंदी ने पूरी कर दी है। इसके चलते दुकानदार निराश हो गए हैं।
विज्ञापन

चाहे किसी भी समुदाय का दुकानदार हो वह दुकानदारी के लिए मारे रमजान पर बहुत कुछ आश्रृत रहता है। इसका कारण यह है कि ईद पर मुस्लिम समुदाय में प्रत्येक सदस्य नए कपडे बनवाता है। नन्हें मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े बूढ़ों तक लोग कुर्ता, पाजामा, लूंगी, शर्ट, पैंट, जूता, मोजा आदि खरीदता है। मेनरोड स्थित रेडिमेड कपड़ों के दुकानदार संजय गुप्ता कहते हैं कि हम लोग मुकद्दस रमजान पर काफी कुछ आश्रृत रहते हैं। अकेले इस एक महीने में छह महीने की दुकानदारी की उम्मीद हम लोग रखते हैं। लेकिन कोरोना ऐसे समय में आया है कि माल तो हम लोगों ने मंगा लिया लेकिन बंदी ही बंदी चल रही है। केवल कपड़े ही नहीं हर दृष्टिकोड़ से ईद का त्योहार फीका पड़ता नजर आ रहा है। इसका एक कारण कोरोना से इस वर्ष हो रही मौतें भी हैं।
विज्ञापन

हाफिज तबरेज आलम अंसारी ने कहा कि देखा जाए तो अकेले अप्रैल माह में दोनो समुदाय के पांच दर्जन से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं जिसमे अधिकतर मौतें कोरोना के चलते हुई हैं। इतना ही नहीं कहा कि दर्जनों लोग तो विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। ऐसे में किसे ईद अच्छा लगेगा। इन सबके बाद रही सही कसर सप्ताह में पांच दिन की बंदी ने पूरी कर दी है। ऐसे समय जब ईद में 9 दिन ही बचे हों दुकानदार अच्छी खरीदारी की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन बंदी के चलते बाजार में मायूसी छा गई है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यही स्थिति गत वर्ष रमजान में थी। लोगों ने ऐसा सोचा नहीं था लेकिन एन मौके पर कोरोना ने ऐसा वार किया कि इस वर्ष का त्योहार भी फीका लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed