फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mardanpur won the trophy

मर्दनपुर ने जीती ट्राफी

Tue, 28 Jan 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mardanpur won the trophy
भदोही। ब्लाक क्षेत्र के अहमदपुर फुलवरिया में एक सप्ताह से चल रहे भदोही चैम्पियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता मर्दनपुर एकादश ने जीत ली। मर्दनपुर ने गणतंत्र दिवस के दिन रविवार को खेले गए फाइनल में अहमदपुर फुलवरिया के लकी एकादश को 20 रन से हरा दिया। विजेता और उपविजेता टीम को क्षेत्र पंचायत सदस्य जय कुमार राय ने चमचमाती ट्राफी और नगद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निर्धारित 8 ओवर के फाइनल में मर्दनपुर एकादस ने टीस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। जिसमें राहुल 21, मोनू 23, बाला 26, रिशु ने 24 रन बनाएं। जवाब में लकी एकादश केवल 75 रन पर आल आउट हो गई। इंदल 29 व अजय ने 35 रन बनाए। विजेता कप्तान सुनील यादव व उपविजेता टीम इंदल गौतम को ने ट्राफी प्राप्त किए। भाजपा नेता दयाशंकर मौर्य ने भी लोगों को पुरस्कार दिए। संयोजक विजय ठाकुर व अजय कुमार ने सफल आयोजन के लिए नागरिकों और खिलाड़ियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed