फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   many pilgrims leave for holy Umrah people gather to welcome them

Bhadohi News: पवित्र उमरा के लिए आधा दर्जन जायरीन रवाना, इस्तकबाल करने जुटे लोग

Sat, 09 Mar 2024 08:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 08:10 PM IST
सार

Bhadohi News: बाजार सलाबत खां मोहल्ले के हाजी मोईन अंसारी और फहद मोईन अंसारी के साथ चार अन्य लोग भी रवाना हुए हैं। भदोही में सभी सुबह 11 बजे प्रयागराज को रवाना हुए। इस समय उनके धर पर फूल माला लेकर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
many pilgrims leave for holy Umrah people gather to welcome them
भदोही नगर से पवित्र उमरा को रवाना होते जायरीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले में शनिवार को आधा दर्जन यात्रियों का जत्था पवित्र उमरा के लिए रवाना हुआ। सभी लोग निजी साधन से भदोही प्रयागराज रवाना हुए। रात ही प्रयागराज से नई दिल्ली की उड़ान भरेंगे। जहां रविवार को जेद्दाह की फ्लाईट से सऊदी पहुंचेंगे। जायरीनों को मुबारकबाद देने और उन्हें रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग फूल-माला के साथ उनका इस्तकबाल किया।

विज्ञापन


बाजार सलाबत खां मोहल्ले के हाजी मोईन अंसारी और फहद मोईन अंसारी के साथ चार अन्य लोग भी रवाना हुए हैं। भदोही में सभी सुबह 11 बजे प्रयागराज को रवाना हुए। इस समय उनके धर पर फूल माला लेकर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर उन्हें बधाई दी। जायरीन हाजी मोईन अंसारी ने बताया कि वे रात ही फ्लाईट से नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां रविवार को मुख्य फ्लाईट से उड़ान भरेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने मिलने-जुलने वालों से दुआ की दरख्वास्त की। बताया कि उनका दौरा कुल 15 दिन का है। इस्तकबाल करने वालों में असलम अंसारी, गोन्हा अंसारी, इसराइल अंसारी, इस्माइल अंसारी, हाजी मोनू खान, दानिश अंसारी, फैज़ान अंसारी, जिशान अंसारी, तारिक अंसारी, शारिक अंसारी, इजहार अहमद, सुफियान अंसारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed