फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Manufacturing defects in bhadohi

्लेटफार्म नर र्माण में मिली खामियां,कार्यदाई संस्था को फटकार

Tue, 04 Feb 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Manufacturing defects in bhadohi
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मंगलवार सुबह परिचालन मंडल प्रबंधक वाराणसी अनिल कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। अचानक स्टेशन पर मयटीम पहुंचे परिचालन प्रबंधक को देख स्टेशन कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी देख स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह को जमके फटकार लगाई। निर्माणाधीन प्लेटफार्म संख्या दो की लंबाई 20 मीटर कम मिलने पर कार्यदाई संस्था जीडीसीएल को अविलंब उसे पूरा करने के निर्शदेश दिए।
विज्ञापन

जानकारी हो कि खंड पर रेल विकास निगम की ओर से करोड़ों रुपए के कार्य शुरु कराकर विद्युतीकरण भी पूरा दी गई है लेकिन दोहरीकरण, प्लेटफार्म उच्चीकरण, सुंदरीकरण, स्टेशन भवन निर्माण, फुटओवर ब्रिज समेत कई अन्य कार्य अभी अधर में लटके हुए हैं। निर्माणाधीन कार्यों में कार्यदाई संस्था के अधीन स्थानीय स्तर के लोगों की सेंधमारी से तरह-तरह की खामियों की शिकायत मंडल प्रशासन को मिली थी जिसके तहत अब तक सीएमडी, डीआरएम, सीपीआरओ समेत उच्चाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों को अविलंब जून माह तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके कार्यों की गति मंद पड़ जाना समझ से बाहर बना हुआ है। इतना जरुर है कि दो सप्ताह पूर्व सीएमडी का निरीक्षण असरकारदायक रहा।
विज्ञापन

निरीक्षण की जानकारी मिलने पर पहुंचे लोगों ने भी अपनी भड़ांस निकाली जिस पर परिचालन प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह को सुलभ शौचालय, वीआईपी वेटिंग रूम, प्रतीक्षालय, कर्मचारी आवास, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुरक्षा की लिस्ट बनाकर मंडल कार्यालय भेजने को निर्देशित किया। साथ ही मामले को महाप्रबंधक गोरखपुर, डीआरएम वाराणसी को उपलब्ध कराकर सुविधाओं को अतिशीघ्र मुहैया कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एके सक्सेना, मुख्य यातायात निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, मंडल यातायात निरीक्षक रामजी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed