{"_id":"57f55bd84f1c1bd40326f580","slug":"manned-by-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। चौकीदार अधिकार मोर्चा के बैनर तले जिले के चौकीदारों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समूह घ के कर्मचारी बनाने समेत कई मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल यादव ने कहा कि सुरक्षा- व्यवस्था में अहम जिम्मेदारी निभाने के बाद भी चौकीदारों को वह सुविधाएं नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। एक साल से संगठन आंदोलन कर रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंग रहा है। चौकीदारों ने वर्दी, साफा, बेल्ट, बिल्ला, जूता, ग्रामसभा स्तर पर बैरक, हाथरस में 162 चौकीदारों को बहाल करने की मांग की। पिछले पंचायत चुनाव में चौकीदारों के बकाए टीए को भी अविलंब देने की आवाज उठाई गई। राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में रामआसरे मौर्य, गिरधारी लाल यादव, रामरति बिंद, राम सजीवन, तेजाराम, मोहन लाल, झुरू राम यादव, तिलकधारी, राम गरीब, भगीरथी, मुरलीधर समेत कई लोग मौजूद रहे।