फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mango crops get life due to rain

बारिश से आम के फसलों को मिली संजीवनी

Fri, 21 May 2021 09:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Mango crops get life due to rain
ताउते चक्रवात का असर होने से जिले में तीन दिनों तक रिमझिम व मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से तो काफी हद तक निजात मिल गई है। वहीं दूसरी ओर आम के फसलों को भी संजीवनी मिली है, जिससे किसान गदगद हैं। हालांकि बारिश का सहालग पर विपरीत असर पड़ा है। विवाह आदि की तैयारियां बारिश के कारण प्रभावित रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल बेमौसम बारिश आम के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। हालांकि लॉकडाउन के चलते आम की बिक्री पर ग्रहण लगा हुआ है। लेकिन फलों की खूबसूरती देखकर किसान खुश है। करीब तीन दिनों से क्षेत्र में बूंदाबांदी हो रही थी। बारिश से आम की फसल को फायदा हो रहा है। इससे आम बड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही फलों में चमक आ रही है। दशहरी आम को किसानों ने तोड़ना शुरू कर दिया है। अमूमन लोग बारिश के बाद ही पक्के आमों को खरीदारी शुरू करते है। लेकिन अभी भी विक्री को लेकर संशय बरकरार है। कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजार बंद होने से आम की बिक्री होने उम्मीद कम है। हालांकि स्थानीय बाजारों में आम की बिक्री हो सकती है, लेकिन इससे किसानों को उतना फायदा नहीं होगा। बाहर जाने पर आम का रेट अधिक मिलता है। इसके साथ ही एक ही बार में आम की तोड़ाई के साथ ही उसका विक्रय हो जाता है। इससे मजदूरी आदि अधिक नहीं लगती।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया है कि बेमौसम बारिश से आम के लिए फायदेमंद है। उद्यान अधिकारी ने बताया कि इससे आम पकने के कगार पर पहुंच जाएंगे और मीठापन भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed