फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mangalasutra of women, sneaked to take a spell

महिलाओं के मंगलसूत्र, सिकड़ी ले उड़े उचक्के

Sun, 13 Sep 2020 04:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Mangalasutra of women, sneaked to take a spell
गोपीगंज/महाराजगंज। औराई और गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को राजमार्ग से जुड़े दो स्थानों पर दो महिलाएं उचक्कागिरी की शिकार हो गईं। बाइक सवार युवकों ने महिलाओं के मंगलसूत्र और सिकड़ी छीनकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, हालांकि उचक्के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

पहली घटना कौलापुर स्थित जननी हास्पिटल के सामने राजमार्ग पर उस समय हुई जब पति के साथ बाइक पर सवार महिला घर जा रही थी। शोरगुल मचाने पर जब तक लोग सक्रिय होते तब तक उचक्के काफी दूर निकलने में सफल हो चुके थे। जानकारी पर दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने भी इधर-उधर ताकझांक कर लौट आई। कोतवाली पहुंचे पीड़िता के पति प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वह पत्नी को बाइक से गोपीगंज से ऊंज की ओर जा रहा था। कौलापुर स्थित जननी हॉस्पिटल के सामने पहुंचा वैसे ही बाइक सवार उचक्कों ने पत्नी के गले मंगल सूत्र छीन कर भाग निकले।
विज्ञापन

दूसरी घटना औराई के विक्रमपुर के पास हुई जहां अन्नू दुबे किसी काम से बाजार गई थी। सामान लेकर वापस विक्रमपुर लौट रही थी तभी दो बाइक सवार उचक्कों ने गले में पहनी सोने की सिकड़ी, कान की झाला झपट कर भाग निकले। हजारों रुपये के आभूषण उचक्कों के हाथ लगते ही अन्नू बेहोश होकर गिर पड़ी। काफी देर बाद आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे किसी तरह होश में लाया तब उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर थानाध्यक्ष रामजी यादव ने पहुंच कर पीड़िता से पूछताछ कर उचक्कों की तलाश की। बताते हैं कि जिले से होकर 38 किलोमीटर के दायरे में गुजरे राजमार्ग के पूर्वी छोर बाबूसराय बाजार और पश्चिमी छोर ऊंज सीमा तक पूर्व के दिनों में भी दर्जनों घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस का शिकंजा न उचक्कों पर कस पा रही है न शरणादाताओं पर। बस स्टैंड गोपीगंज, मिर्जापुर रोड तिराहा, पड़ाव-ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन मोड़ पर पूर्व में हुई एक-दो घटनाओं में नाबालिगों के संलिप्त होने की भनक पुलिस को लगी थी लेकिन घटनाओं को अंजाम दिलाने वालों तक पहुंचने में पुलिस प्रशासन विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed