फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Manas Mahila Vidyalaya will connect female students with culture and traditions

Bhadohi News: छात्राओं को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ेगा मानस महिला विद्यालय

Sun, 12 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Manas Mahila Vidyalaya will connect female students with culture and traditions
मानस महिला महाविद्यालय में सत्र के पहले दिन पौधारोपण करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत- संवाद
भदोही। जिले की छात्राओं को उच्च व गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए मानस सत्संग समिति की ओर से मानस महिला विद्यालय की स्थापना की गई है। विद्यालय को काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय से संबद्धता भी प्राप्त हो गई। सर्व समाज के द्वारा दिए गए दान के द्वारा स्थापित इस विद्यालय में छात्राओं को संस्कृति व परंपराओं को जोड़ने वाली उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय को बीए के सात विषयों में मान्यता मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को एक प्रेस वार्ता में मानस सत्संग समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि हम इसी सत्र से बीए- प्रथम वर्ष में पढ़ाई शुरू करने जा रहे हैं। पहले दिन पदाधिकारियों ने परिसर में पौधे रोपे और आने वाले दिनों में परिसर को पौधों से संवारने का संकल्प जताया। बताया कि हम समाज की ओर से उन अग्रजों का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

हम इस महाविद्यालय को भदोही और आसपास के क्षेत्रों के उन सभी बालिकाओं को समर्पित करते हैं, जो महाविद्यालय दूरी होने के चलते पढ़ाई नहीं कर पाती थीं। संस्था के महामंत्री सुरेश प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस महाविद्यालय को शुरू करने में लगा पाई-पाई दान के पैसे से खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति को दान में मिले पैसे से 33 बिस्वा भूमि क्रय की गई। जिसके बाद तीन वर्ष पूर्व 2022 में इसके निर्माण का शिलान्यास किया गया था। महाविद्यालय के प्रबंधक सत्यशील गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को हमें काशी नरेश विश्वविद्यालय से मान्यता मिल गया। फिलहाल प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषय लिए जा सकेंगे। इस दौरान रामसहाय जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल, विनीत बरनवाल, करुणा शंकर दूबे, सतीश गांधी, अरविंद मौर्य, सुभाष मौर्य, सलिल श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed