{"_id":"6898e6f392c84423150952f0","slug":"managers-posted-on-99-feeders-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-130192-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 99 फीडरों पर मैनेजर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 99 फीडरों पर मैनेजर तैनात
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए 99 फीडरों पर अब एक-एक मैनेजर की तैनाती कर दी गई। वे लोकल फाॅल्ट, लोड की समस्या की निगरानी करेंगे।
बिजली कटौती पर शासन की सख्ती के बाद विद्युत निगम ने निर्णय लिया। इससे शहर से लेकर गांव तक आपूर्ति में सुधार की उम्मीद जगी है। जिले में ज्ञानपुर और भदोही विद्युत वितरण खंड से दो लाख 26 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। जिले के सात नगर निकायों और 546 ग्राम पंचायतों में करीब 30 उपकेंद्रों के 99 फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है।
जर्जर और लटकते तारों को हटाने के लिए वी-रैंप समेत अन्य योजनाओं से काम कराया जा रहा है लेकिन अब भी कई गांवों में जर्जर तारों से ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
बारिश और तेज हवा में ऐसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। पिछले कुछ महीनों में फाॅल्ट के कारण कटौती अधिक हुई। पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में इसे लेकर नाराजगी जताई गई। अब पावर काॅरपोरेशन ने हर फीडर पर एक-एक मैनेजर तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मैनेजर का कार्य होगा कि वह बिजली बिल की स्थिति, बकाया वसूली, गड़बड़ बिल, लोड की समस्या और लोकल फाॅल्ट को सही कराएगा।
कर्मचारियों की कमी होने से एक-एक मैनेजर पर दो-दो फीडरों की जिम्मेदारी दी गई है। अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि सभी 99 फीडरों पर मैनेजर तैनात किए जा चुके हैं। वे उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित कर बकाया बिल जमा कराएंगे। उनके कार्य की मॉनीटरिंग एसडीओ और अधिशासी अभियंता करेंगे।