फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   man killed in the accident

हादसे मेंे युवक की मौत, चक्काजाम

Tue, 11 Oct 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Tue, 11 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के गौरा गांव के समीप सोमवार को दोपहर 12 बजे बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव को भदोही- दुर्गागंज मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। चालक और खलासी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम और सीओ के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

श्रीपुर गांव निवासी लालनाथ मिश्र (32) पुत्र स्व. रामजीत सोमवार को सुबह 11 बजे अपनी मां के लिए फल लाने बाइक लेकर निकला। फल लेकर लौटते समय जैसे ही गौरा गांव के समीप पहुंचा उसी दौरान विपरित दिशा से आ रही बस यूपी-66 ई 9191 ने टक्कर मार दिया। इससे वह बाइक समेत वह बस के अगले हिस्से में फंस गया। करीब 200 मीटर तक घसीटने के बाद चालक ने बस रोका। सिर में गंभीर चोट लगने से लालनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गौरा और श्रीपुर के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। खबर लगने पर एसओ नरेंद्र कुमार गौतम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जाता है कि लालनाथ परिवार के साथ मुंबई रहता था। आटो चलाकर जीवकोपार्जन करता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed