फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Malnutrition , by weight of Naunihalon test

नौनिहालों का वजन कराकर परखेंगे कुपोषण

Thu, 27 Aug 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 27 Aug 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Malnutrition , by weight of Naunihalon test
अभियान के तहत नौनिहालों का वजन कराकर यह पता लगाया जाएगा  कि बच्चा कुपोषण से पीड़ित है या नहीं। अभियान के लिए छह प्रभारी, 30 सेक्टर प्रभारी, सुपरवाइजरों को नामित किया गया है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन शत प्रतिशत कराने का दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण और नगरीय इलाकों में अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों की संख्या को सही अंकित करने के लिए सरकार ने राज्य पोषण मिशन योजना के तहत वजन कराने के लिए निर्देश दिया है। जिले में दो चरणों में सात और 10 सितंबर को तीन-तीन ब्लाकों के एक-एक ग्रामसभाओं में बच्चों का वजन किया जाएगा। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए प्रशासन ने छह प्रभारी अधिकारी, 30 सेक्टर प्रभारी को नामित किया है। मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि एक सेक्टर प्रभारी के निगरानी में 25 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनम रहेंगी। छह ब्लाकों में छह प्रभारी अधिकारी नामित हैं। इसमें सीएमओ, डीडीओ, एडीएम और तीनों एसडीएम शामिल हैं। 15 दिन से लेकर पांच साल तक के बच्चों का वजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को निर्देशित किया गया है कि अगस्त महीने तक सभी बच्चों की सूची बना ली जाए। सात और 10 सितंबर को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के अलावा वह खुद 10-10 केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लेंगे। कहा कि जिन-जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन करने की मशीन नहीं है उसे दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed