फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Making daughters self-sufficient, making CM self-reliant

बेटियों को आत्मनिबेटियों को आत्मनिर्भर बनाना सीएम का मकसदर्भर बनाना सीएम का मकसद

Tue, 17 Mar 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Making daughters self-sufficient, making CM self-reliant
डीघ ब्लॉक सभागार में महकिला कल्याण शिविर को संबोधित करते ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को डीघ ब्लॉक में आयोजित शिविर में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग और सुमंगला योजना के फॉर्म जमा करने के लिए आवेदक उमड़े। 681 लोगों ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर सुबह नौ बजे से डीघ ब्लॉक पर आवेदकों की भीड़ पहुंचने लगी। सुबह 10 बजते-बजते सैकड़ों लोग पहुंच गए। शिविर में मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि बेटियों के बिना राष्ट्र का निर्माण होना असंभव है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मकसद है कि बेटियां आत्मनिर्भर हों। सुमंगला संग दूसरी कल्याणकारी योजनाएं आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। बेटियों के बिना समाज की परिकल्पना करना संभव नहीं है। इस दौरान विधवा के 78, दिव्यांग के 45, वृद्धा के 504 और सुमंगला योजना के लिए 54 लोगों ने आवेदन किया। विधायक प्रतिनिधि राजितराम यादव ने कहा कि बुधवार को ज्ञानपुर ब्लॉक में शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर श्रीनिवास चतुर्वेदी, रविशंकर पांडेय, आशीष सिंह, विष्णु सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed