फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Main server will not run for sixteen days, new work will be stalled

Bhadohi News: सोलह दिन नहीं चलेगा मुख्य सर्वर, नए काम रहेंगे ठप

Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Main server will not run for sixteen days, new work will be stalled
ज्ञानपुर। विद्युत विभाग में नई अनुरक्षण संस्था के नामित होते ही पुराने सर्वर को अपडेट करने का कार्य तेज हो गया है। सर्वर अपडेट होने के कारण 16 दिनों (24 अप्रैल से 8 मई) तक विभाग में न कोई नये कार्य होंगे और न ही कोई त्रुटियां सुधारी जायेंगी। इस बीच केवल वैकल्पिक पोर्टल पर बकाया राजस्व वसूली का हिसाब होगा। नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे फ्रेंचाइज संचालक राजस्व जमा करेंगे। विद्युत वितरण खंड प्रथम फत्तूपुर-भदोही, द्वितीय गोपीगंज-ज्ञानपुर से बिजली विभाग 29 उपकेंद्रों का संचालन करता है। इससे जिले के लगभग सवा दो लाख पंजीकृत उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 तक नामित रही अनुरक्षण संस्था बेसिल का कार्यभार जिले में समाप्त हो चुका है। अब नई अनुरक्षण संस्था एचसीएल ने जिम्मेदारी संभाली है। विभागीय जानकारी के अनुसार नई अनुरक्षण संस्था को पुरानी व्यवस्था में आ रहीं तकनीकी दिक्कतों के कारण राजस्व रिकार्ड आंकलन करने से लेकर बकायेदार उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध करने में तरह-तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए 16 दिनों तक मुख्य सर्वर को बाधित किया गया है। इस बीच नई कार्यदायी संस्था सर्वर को दुरूस्त करेगी। जिससे राजस्व वसूली में तो तेजी आ ही सके। इसके अलावा अन्य कार्यों में आ रही दिक्कत को दूर किया जा सके। तकनीकी दिक्कतों के कारण ही बिजली विभाग की राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई थी। अब सर्वर दुरूस्त किए जाने के बाद इस कार्य में तेजी आ सकेगा। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि प्रादेशिक शक्ति भवन के दिशा-निर्देश पर ही मुख्य सर्वर को अपडेट कराने के लिए 16 दिनों तक बंद किया गया है। सर्वर के अपडेट होने पर नये विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया, त्रुटियों में सुधार जैसे कार्य शुरु हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed