{"_id":"58cedf944f1c1b2e4a1a14d8","slug":"mahant-s-cm-s-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत के सीएम बनने पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत के सीएम बनने पर निकाला जुलूस
Bhadohi, Uttar Pradesh, India
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत आदित्यनाथ को सीएम का शपथ लेने के बाद समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। रविवार को ज्ञानपुर, गोपीगंज और जंगीगंज में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।ज्ञानपुर में भाजपा नेता रणजीत सिंह और तेगा सिंह के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला गया। रिंकू सिंह, संतोष, राकेश कुमार आदि रहे। भाजपा आईटी विभाग के अजय उपाध्याय के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। सुनील दत्त त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप सिह, देवेंद्र त्रिपाठी, विनय पांडेय, संदीप, गावस्कर त्रिपाठी आदि रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर कइ स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। आलोक मिश्रा,विनय बहादुर मिश्रा, अजय तिवारी, रामकृष्ण, बीएम शुक्ला,मनोज मिश्रा ,बबलू मिश्र, तीर्थराज शुक्ल आदि रहे। नेता नागेंद्र शुक्ल,शिवदीप ,प्रदीप दूबे,वंश नारायण,राजेंद्र राजेश सिंह ने खुशी जताई। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गोपीगंज नगर के सदर मोहाल ,अंजनी मोहाली ,खरहटती मोहाली में आतिशबाजी कर पटाखे फोड़े गए वहीं मिठाइयां भी बांटी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सोहन लाल गुप्ता, स्वतंत्र कुमार अग्रहरि ,दिनेश गुप्ता, ईश्वर लाल बरनवाल, अभिनव पांडे ,प्रवीण जैसवाल, रामकृष्ण खट्टू, कृष्ण कुमार खटाई ,अश्वनी अग्रवाल ,नरेंद्र दुबे ,अमित, अरुण मिंटू ,राजकुमार,दीपू जैसवाल ,बिरेंद्र जायसवाल आदि रहे। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री, बनने पर इटहरा स्थित भाजपा कार्यालय पर खुशी जताई गई। विधान चंद्र दूबे, विमल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, शैलेश पांडेय, राममिलन तिवारी, श्याम बहादुर, भूपेंद्र दूबे, प्रमोद राय आदि रहे।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, योगी की ताजपोशी पर दीपक पाठक, देवेश मिश्र, योगेश मिश्र, कुंज बिहारी मिश्र, रामदत्त, कल्याण, फोटो तिवारी ने खुशी जताई।
विज्ञापन
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, योगी की ताजपोशी पर दीपक पाठक, देवेश मिश्र, योगेश मिश्र, कुंज बिहारी मिश्र, रामदत्त, कल्याण, फोटो तिवारी ने खुशी जताई।