फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahamandaleshwar Swami Kailashanand statement on mosque temple dispute in Deoband

देवबंद में मस्जिद नहीं मंदिर ही है: अयोध्या की तरह ही आएगा फैसला, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ने कही ये बात

Mon, 09 Dec 2024 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Dec 2024 12:41 PM IST
सार

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ने साध्वी प्राची के दारुल उलूम और बड़ी मस्जिद का सर्वे कराने के बयान को समर्थन किया। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश, संभल समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Swami Kailashanand statement on mosque temple dispute in Deoband
महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद भदोही पहुंचे। उन्होंने गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव धाम में दर्शन-पूजन किया। मस्जिदों पर चल रहे सर्वे और साध्वी प्राची के बयान कि 'देवबंद के दारुल उलूमा और मस्जिद की खुदाई कराई जाए तो मंदिर निकलेगा', का उन्होंने समर्थन किया। कहा कि यह विषय बयान का इसलिए नहीं है, क्योंकि मंदिर निकलेगा नहीं, बल्कि मंदिर ही है।

विज्ञापन


इस्लाम पर उठाया सवाल
स्वामी कैलाशानंद ने सवाल उठाया कि इस्लाम कब आया? इस्लाम को आए तो 2000 वर्ष भी नहीं हुआ अभी, तो उस जगह पर इस्लाम और मस्जिद की स्थापना कैसे हुई? इसलिए कोर्ट पर दोनों पक्षों को भरोसा करना चाहिए। आज नहीं तो कल अयोध्या की तरह ही फैसला जरूर आएगा। उन्होंने देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा का कड़े लहजे में विरोध किया। कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह की घटना हो रही है, भारत ही नहीं पूरी दुनिया में जो भी सनातनी हैं, जिनमें थोड़ी भी मानवता है, वह आज बांग्लादेश को कोस रहे हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश मामले पर जताई नाराजगी

कहा कि बांग्लादेश इस तरह से हमारे स्कूलों, मंदिरों व हिंदू के अन्य स्थानों पर स्वामित्व और स्वामियों को नष्ट भ्रष्ट करने का प्रयास कर रहा है। मुझे लगता है कि यह एक ईश्वरीय प्रेरणा है, बांग्लादेश पर जरूर कोई न कोई बड़ी आपदा विपदा आने वाली है। कहा कि सनातनी सदैव सहृदयी, सहिष्णुता वादी है। हम लोग मार-काट पर विश्वास नहीं करते हैं। वहीं इल्तिजा मुफ्ती के एक्स (X) पर आए पोस्ट पर उन्होंने कहा कि हिंदू कभी न किसी को जबरन राम बुलवाता है, ना राम कहने की प्रेरणा देता है। सनातनियों से इतर जो लोग हैं, हमने उसको कभी बाधित नहीं किया कि आप राम बोलो। यह तो एक भड़काने की बात है, जो गैर सनातनी हैं वह सनातनियों को समाप्त करने का कुचक्र रचते रहते हैं। 

उन्होंने प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ की महत्ता भी बताई। कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री की सनातनीय आस्था और महाकुंभ के आयोजन के प्रति बेहद श्रद्धा है। महाकुंभ ऐसा महापर्व है, जिसमें भारत ही नहीं, दुनिया के उन सभी लोगों की आने की इच्छा रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed