{"_id":"5ee659bb8ebc3e43272db9ca","slug":"mahadanis-donated-voluntary-blood-bhadohi-news-vns530170585","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादानियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादानियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रकतदान शिविर में रक्तद?
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 12 महादानियों ने रक्तदान किया। इस दौरान युवाओं और वयस्क श्रेणी के रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 15 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, मगर चिकित्सक जांच में तीन लोगों को रक्तदान के योग्य नहीं पाया।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जी लाल ने फीता काटकर किया। शिविर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने रक्तदाताओं को रक्तदान के फायदे बताए। कहा कि रक्तदान कई लिहाज से बेहतर कार्य है। एक तो यह महान दान है। यानी कि इससे बड़ा और महत्वपूर्ण कोई दान नहीं। क्योंकि इससे किसी को जीवनदान भी दिया जा सकता है। दूसरा इससे स्वास्थ्य को अभूतपूर्व लाभ मिलता है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। आज की आधुनिक चिकित्सकीय तकनीक में खून के अलग-अलग अवयवों को निकालकर जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर लिया जाता है। इसलिए इसे जरूर करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर अनिल यादव, महेंद्र पाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
डॉ. पीके सिंह, डॉ. जेएस बिंद, रवींद्र नाथ द्विवेदी, सत्येंद्र कुमार, गणेश तिवारी, अंजनी बरनवाल, सत्येंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार पाल, अजीत बरनवाल, अमरजीत मौर्या, शिवम गुप्ता, देवब्रत मिश्रा।
विज्ञापन
दो चिकित्सकों ने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रविवार को चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और जिले के चिकित्सक डॉ. जेएस बिंद ने शिविर में न सिर्फ रक्तदान किया, बल्कि रक्तदान के फायदे भी बताए। कहा कि रक्तदान को लेकर किसी तरह का भ्रम पालना नहीं चाहिए। रक्तदान से आत्मिक खुशी भी मिलती है। डॉ. बिंद ने नौवीं बार रक्तदान किया।
64वीं बार किया रक्तदान
ज्ञानपुर। एक ओर रक्तदान को लेकर जहां तमाम लोग भ्रांतियों के शिकार हैं, वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं, जो जरूरत के वक्त हमेशा समाजसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे ही शख्स हैं बिसौली कृपालपुर गांव निवासी गणेश तिवारी। रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए, इसके लिए अपना शत-प्रतिशत प्रयास करने वाले तिवारी ने रविवार को अमर उजाला के रक्तदान शिविर में 64वीं बार रक्तदान किया। उनकी इच्छाशक्ति और परसेवा की भावना का वहां मौजूद चिकित्सकों और रक्तदाताओं ने खुले दिल से सराहना की। इसी तरह चकवा घनश्यामपुर के अमरजीत मौर्या ने भी रक्तदान में जोश दिखाया।