फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahabali was offered laddu-chana and puri-halwa

Bhadohi News: महाबली को लगा लड्डू-चना और पूड़ी-हलवे का भोग

Wed, 06 Aug 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mahabali was offered laddu-chana and puri-halwa
चकवा मेले में झूला का आनंद लेते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
ज्ञानपुर। सावन के अंतिम मंगलवार (बुढ़वा मंगल) पर जिले के ऐतिहासिक चकवा महावीर के मेले में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने संकट मोचन हनुमान का दर्शन-पूजन कर उन्हें लड्डू, चना, मिष्ठान और पूड़ी-हलवा आदि का भोग लगाया।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन का सिलसिला भोर से ही शुरू होकर दोपहर बाद तक चलता रहा। सुरक्षा के मद्देनजर मेला स्थल से करीब आधा किमी पहले ही दुपहिया, चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया। मेले में पुलिसकर्मी दिनभर गश्त करती रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही चकवा महावीर मंदिर के आसपास दुकानें सज गईं। सुबह 10 बजते-बजते मेला स्थल पर लोग पहुंचने लगे। दोपहर 12 बजे के बाद मेले में काफी भीड़ हो गई। मेले में पहुंचे लोगों ने झूले का आनंद लिया। फल, मिठाई, जलेबी, लड्डू, घरेलू उपयोग के सामान चौका बेलन, चिमटा के अलावा सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री और चाट-फुल्की की दुकानें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बजरंग बली का विशेष शृंगार और पूजन भी किया गया था। मेलार्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग पर मंदिर से आधा किमी पहले ही वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के साथ पुलिसकर्मी मेला स्थल से लेकर अन्य मार्गों पर चक्रमण करते रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। खमरिया संवाददाता के अनुसार प्राचीन नटवा हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।

मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के महाबीर मंदिर पर बुढ़वा मंगल के मेले में भीड़ दिखी। इसी तरह कोइरौना के कोटिया स्थित हनुमान मंदिर पर मेले में श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने संकटमोचन के दर्शन किए और मेले में खरीदारी की। गोपीगंज के बरगदा हनुमान मंदिर, इमलिया हनुमान मंदिर जखांव, हनुमान गढ़ी गोपीगंज, मटरू महाबीर, नटवां महावीर मंदिर, तिलेश्वरनाथ सहित जगह-जगह हनुमान मंदिर भक्तों से गुलजार रहे।
औराई के अमीर पट्टी स्थित मारुति धाम हनुमान मंदिर, नटवा महाबीर का भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालु सुबह से लेकर शाम तक दर्जन पूजन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed