{"_id":"66d07ce643f505f11205c1b1","slug":"magic-vehicle-carrying-children-to-school-overturned-dozen-injured-screams-and-cries-ensued-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बच्चों को स्कूल ले जा रही मैजिक वाहन पलटी, आधा दर्जन घायल; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बच्चों को स्कूल ले जा रही मैजिक वाहन पलटी, आधा दर्जन घायल; मची चीख-पुकार
Thu, 29 Aug 2024 07:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:22 PM IST
सार
Bhadohi News: स्थानीय लोगों के अनुसार, मैजिक वाहन की तेज रफ्तार और ओवरब्रिज पर अचानक नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गड्ढे में पलटी मैजिक वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी- प्रयागराज रेलखंड के मटियारी गांव के समीप गुरुवार की सुबह स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार छह से अधिक बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को दूसरे साधन से अस्पताल पहुंचाया।
खबर मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। औराई क्षेत्र के एक निजी विद्यालय का स्कूली वाहन मैजिक कैयरमऊ और मटियारी गांव में बच्चों को स्कूल लेने के लिए गया था। वहां से लौटते समय मटियारी के समीप रेलखंड पर ओवर ब्रिज के समीप पलट गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की। पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल और एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।