फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magh Mela: To prevent accidents, NHAI will install six-foot-high railings along 16 kilometers of sensitive areas on the highway

माघ मेला : हादसों को रोकने के लिए हाईवे के 16 किलोमीटर संवेदनशील क्षेत्र में छह फीट ऊंची रेलिंग लगवाएगा एनएचएआई

Mon, 29 Dec 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela: To prevent accidents, NHAI will install six-foot-high railings along 16 kilometers of sensitive areas on the highway
बाबूसराय के पास हाइवे पर लगी लाल पट्टी। संवाद
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर 42 किलोमीटर के दायरे में 16 किलोमीटर को एनएचएआई ने संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। बात सिर्फ साल 2025 की करें तो अब तक सड़क दुर्घटना में 120 लोगों ने जान गंवाई है। इसमें 40 प्रतिशत हादसे हाईवे पर हुए हैं। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे के बाद एनएचएआई और यातायात विभाग की टीम ने 16 किलोमीटर के क्षेत्र को संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किया है। ऊंज से बाबूसराय तक बाजार वाले क्षेत्र में छह फीट ऊंची रेलिंग लगाई जाएगी। वहीं, महराजगंज, ऊंज सहित 13 किलोमीटर तक प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजातालाब-हंडिया हाईवे खंड की दूरी 67 किलोमीटर है। भदोही जिले की पूर्वी सीमा बाबूसराय और पश्चिमी सीमा ऊंज 42 किलोमीटर है। सड़क हादसों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए सड़क सुरक्षा माह से लेकर यातायात पखवाड़ा चलाए जाते हैं। लापरवाही से वाहने चलाने के कारण लोगों की मौत होती है। हाईवे पर प्राधिकरण की ओर से वैसे तो सड़क सुरक्षा के लिए तमाम जतन किए जाते हैं, लेकिन बाजार वाले स्थानों पर लोग एक से दो फीट की सीमेंट अवरोधक के ऊपर से या तोड़कर बाइक एवं साइकिल निकालकर हाइवे पर अचानक पहुंच जाते हैं। यहीं नहीं कुछ लोग पैदल ही उक्त दीवार को फांदकर मुख्य मार्ग पर पहुंच जाते हैं। इससे भारी वाहनों की चपेट में आने से उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात विभाग एवं एनएचएआई की ओर से माधोसिंह, औराई, घोसिया, जंगीगंज, ऊंज, महराजगंज और बाबूसराय जैसे बाजारों के 16 किलोमीटर परिक्षेत्र को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। इससे बाजार वाले क्षेत्र में लोग अचानक हाईवे पर नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन

हाईवे के अवैध कटों को कराया जा रहा बंद
आगामी तीन जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू होने वाला है। माघ मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने की उम्मीद है। ऐसे में इसके पहले ही यातायात और एनएचएआई की टीम यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटी है। साल 2025 में महाकुंभ के दौरान वाहनों के दवाब के कारण 120 लोगों की जान गई थी। यातायात विभाग की टीम हाईवे के अवैध कटों को बंद करा रही है। हाईवे पर जगह-जगह लाल पट्टी लगाया जा रहा है। इससे भारी वाहनों के स्पीड को कंट्रोल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर हुए बड़े हादसे
- 30 नवंबर 2025 को महराजगंज बाजार के पास हाईवे पर हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई।
- 5 नवंबर 2025 को एक ही बाइक पर बैठकर घर जा रहे चार युवक हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर गिर गए। जिसमें दो की मौत हो गई।
वर्जन
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रेलिंग और प्रकाश की व्यवस्था कराने की योजना बनी है। रेलिंग लगाने का काम जल्द ही एनएचएआई शुरू कराएगा। प्रकाश व्यवस्था प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने पर की जाएगी। - राजीव सिंह, सीओ यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article