{"_id":"696be2080c67d55b250ce06b","slug":"magh-mela-mauni-amavasya-bath-today-district-divided-into-three-zones-32-sector-magistrates-deployed-five-holding-areas-created-diversion-implemented-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-137782-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला : माैनी अमावस्या का स्नान आज, तीन जोन में बंटा जिला, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, बनाए गए पांच होल्डिंग एरिया, डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला : माैनी अमावस्या का स्नान आज, तीन जोन में बंटा जिला, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, बनाए गए पांच होल्डिंग एरिया, डायवर्जन लागू
विज्ञापन
सेमराध कल्पवास मेंले में मौनी अमावस्या पर सजी पर्णकुटी। संवाद
प्रयागराज में माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मद्देनजर जिले में पुख्ता तैयारी की गई है। प्रशासन की ओर से जिले को तीन जोन में बांटा गया है। हाईवे व प्रमुख स्टेशनों और चौराहों की निगरानी के लिए 32 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए हाईवे पर पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। सीमावर्ती इलाकों पर प्रशासन की पुख्ता नजर है। वहीं हर घाट पर चार गोताखोर तैनात किए गए हैं। एसपी के अनुसार, जिले में डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। प्रयागराज की ओर से जाने वाले वाहन औराई/गोपीगंज से राजातालाब, टेंगरा मोड़ की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। रीवां की तरफ जाने वाले भारी वाहन औराई, राजातालाब, टेंगरा मोड़, सुकृत बॉर्डर होते हुए सोनभद्र जाएंगे। माल वाहक वाहन रात 12 से चार बजे के बीच रामटेक बरकछा चौराहे से मिर्जापुर में प्रवेश करेंगे। गोपीगंज व औराई से चील्ह तिराहा होते हुए शास्त्री ब्रिज मिर्जापुर की ओर बड़े वाहनों रोक रहेगी। डायवर्जन सोमवार दोपहर बारह बजे तक लागू रहेगा।
बीते साल महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को जिले के विभिन्न होल्डिंग एरिया में रोका गया था। इस बार भी जिले में महाकुंभ जैसी व्यवस्था की गई है। किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गई है। प्रशासन की ओर से हाईवे के प्रमुख अस्पताल और औराई, गोपीगंज व ऊंज थाने की पुलिस व थानों में बने अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा बाबूसराय व ऊंज सीमा के साथ ही लालानगर टोल प्लाजा व प्रमुख बाजारों में विशेष रूप से पुलिस बल की तैनाती की गई है। हाईवे व घाटों को मिलाकर 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शैलेश कुमार, जिलाधिकारी ने बताया कि मौनी अमावस्या को लेकर तैयारी पूरी है। अगर प्रयागराज में कोई विशेष परिस्थिति उत्पन्न होती है तो जिले में पांच होल्डिंग एरिया तैयार हैं। जहां 500 से अधिक वाहन रोके जा सकते हैं। इसके अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित कर दिया गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेश कुमार, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घाटों से लेकर हाईवे तक चौकसी बढ़ा दी गई है। हाईवे के थानों के पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है। 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हर घाट पर चार-चार गोताखोर तैनात हैं। हाईवे की सीमाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। -