फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magh Mela: Bathing on Paush Purnima today, 300 tents set up in Semradhnath, Kalpavasis are starting to arrive

माघ मेला : पौष पूर्णिमा तिथि का स्नान आज, सेमराधनाथ में बनाए गए 300 तंबू, पहुंचने लगे कल्पवासी

Sat, 03 Jan 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela: Bathing on Paush Purnima today, 300 tents set up in Semradhnath, Kalpavasis are starting to arrive
सेमराध में कल्पवास मेला में लगा टेंट तंबु। संवाद - फोटो : kishatwar news
जंगीगंज। माघ मेले वी शुरूआत शनिवार को हो रही है। पहला स्नान पौष पूर्णिमा तिथि का होगा। काशी-प्रयाग और विंध्य क्षेत्र के मध्य में स्थित सेमराधनाथ में 300 तंबू लगाए गए हैं। पौष पूर्णिमा तिथि का पहला स्नान करने के बाद से कल्पवास की शुरुआत होगी। शुक्रवार की देर शाम तक लगभग 500 कल्पवासी सेमराधनाथ पहुंच चुके थे। आने वाले दो से तीन दिनों में प्रयागराज, मिर्जापुर के सीमावर्ती क्षेत्र से भी कल्पवासियों के आने की संभावना है। जिला प्रशासन को एक हजार कल्पवासियों के आने का अनुमान है। जिला प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के लिए बिजली, शौचालय, अलाव सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। सेमराधनाथ में साल 1996 से हर साल माघ महीने में कल्पवास मेला लगता है। प्रयागराज नहीं पहुंच पाने वाले श्रद्धालु भदोही जिले के सेमराधनाथ धाम में गंगा किनारे कल्पवास करते हैं। यहां मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर सहित कई अन्य जिले के श्रद्धालु कल्पवास करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

घाटों पर जमी है काई, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी
डीएम के निर्देश के बावजूद घाट किनारे सफाई व्यवस्था मुकम्मल नहीं हो सकी है। चकरप्लेट की कमी अभी भी पूरी नहीं हो सकी है। घाटों पर अभी अभी भी काई जमी है। इससे कल्पवासियों को परेशानी होगी। फिसलन के कारण उनके गिरने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

इस बार पांच कथावाचक करेंगे सत्संग
सेमराधनाथ धाम में कल्पवास करने वाले श्रद्धालु यहां सुबह गंगा स्नान करने के बाद शाम के पहर में संकीर्तन करेंगे। यह आगामी एक महीने तक चलेगा। महंत करुणा शंकर दास महाराज ने बताया कि इस बार सत्संग में पांच कथावाचक आ रहे हैं। इसमें अजय भाई रघुराई, मनोरमा शास्त्री, अयोध्या प्रसाद, अजय मिश्रा और कमलापति भारद्वाज शामिल हैं। कल्पवास मेला क्षेत्र में प्रवचन, सीता-राम संकीर्तन, यज्ञ और अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्नान पर्व
पौष पूर्णिमा 03 जनवरी
मकर संक्रांति 15 जनवरी
मौनी अमावस्या 18 जनवरी
बसंत पंचमी 23 जनवरी
माघी पूर्णिमा 01 फरवरी
मेला प्रभारी बनाए गए श्याम बहादुर
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सेमराधनाथ धाम में मेले स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव को मेला प्रभारी बनाया है। एसपी ने मेले को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी उनको सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed