फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Magh Fair: 36 illegal cuts on 42 kilometers of highway will be closed in seven days

माघ मेला : हाईवे के 42 किलोमीटर में 36 अवैध कट सात दिन में होंगे बंद

Sat, 27 Dec 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Magh Fair: 36 illegal cuts on 42 kilometers of highway will be closed in seven days
जंगीगंज में हाइवे पर बंद होता अवैध कट। संवाद
ज्ञानपुर। प्रयागराज में माघ महीने में लगने वाले माघ मेले के लिए हाईवे की सुरक्षा एवं संरक्षा पर काम शुरू हो गया है। वाहनों की बढ़ती भीड़ के बीच यातायात सुगम बनाने के लिए अफसर अलर्ट मोड में आ गए हैं। ऊंज से लेकर बाबूसराय तक हाइवे पर बने 36 अवैध कट बंद किए जाएंगे। यातायात विभाग इसको अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बाबूसराय और कछवां के पास सीओ यातायात राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन अवैध कट बंद किए गए। एक सप्ताह में सभी अवैध कट बंद करने में विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

राजातालाब-हंडिया हाईवे खंड की दूरी 67 किलोमीटर है। इसमें भदोही जिले की पूर्वी सीमा बाबूसराय और पश्चिमी सीमा ऊंज 42 किलोमीटर तक है। प्राधिकरण की ओर से अधिकृत 20 कट पॉइंट बनाकर सर्विसलेन में पहुंचाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद जंगीगंज, सूफीनगर-गोधना, छतमी, लालानगर, नटवां, कोठरा, महराजगंज, बाबूसराय आदि स्थानों पर संचालित पेट्रोल पंप और होटल, ढाबा, रेस्तरां संचालक मनमानी तरीके कट पॉइंट खोल रखे हैं। जल्द निकलने के चक्कर में हाइवे पर अचानक साइकिल, पैदल या बाइक से लोग पहुंच जाते हैं। इससे हाइवे पर आने-जाने वाले भारी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो जाती है।
विज्ञापन

वाहनों की अवैध पार्किंग से बढ़ी दुर्घटनाएं
हाइवे पर ऊंज से लेकर बाबूसराय तक ढाबों के सामने अवैध कट के कारण जहां-तहां वाहनों की पर्किंग की जाती है। इससे दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। हादसों के बाद एनएचएआई और यातायात विभाग ने सख्ती की, लेकिन पार्किंग की स्थिति नहीं सुधर रही है। टोल प्लाजा के पास भी भारी वाहनों की पार्किंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-एक-
बाबूसराय में कटका के पास 25 नवंबर की सुबह हाईवे पर खड़े ट्रेलर में कार घुस गई थी। इसमें अध्यापक समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। सभी प्रयागराज के रहने वाले थे।

केस-दो- औराई के बुआजी के इनारा के पास 15 दिन पहले अवैध कट से हाइवे पर आई एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। चेहरा कुचलने के कारण दो दिन बाद शिनाख्त हो पाई।


सड़क सुरक्षा अभियान के लिए लगातार काम चल रहा है। कुंभ के लिए हाईवे पर 36 अवैध कट प्वाइंट को बंद किया जाएगा। इसका काम शुरू हो गया है। दो से तीन दिन में सभी कट बंद हो जाएंगे। सुरक्षित यातायात के लिए कई अन्य कार्य भी हाईवे पर कराए जाएंगे। - राजीव सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article