फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Madrasas were kids ration card

मदरसों के बच्चों को मिले राशन कार्ड

Fri, 19 Dec 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Fri, 19 Dec 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
Madrasas were kids ration card
अल्पसंख्यक  अधिकार दिवस पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 इसमें वक्ताओं ने अल्पसंख्यक  कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने आवासीय मदरसों के बच्चों के लिए राशन कार्ड जारी करने की मांग की गई।


मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ  सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक
हित में किए जा रहे कार्यो को गिनाया।

 उन्हाेंने डीएम से आग्रह किया कि  जिले के  आधा दर्जन से अधिक  आवासीय मदरसे संचालित हैं। पूर्ति महकमे से उन्हें कार्ड जारी करके  अनाज दिलाने की व्यवस्था करें। अंत्येष्टि स्थलों की चहारदीवारी निर्माण में गुणवत्ता रखने, शासन की लाभकारी योजना में 20 फीसदी अल्पसंख्यकों की भागेदारी में विधवा, वृद्धा, विकलांग, समाजवादी पेंशनों आदि का क्रियान्वयन किया जाए। जिससे लोगों को लाभ मिले।
विज्ञापन


 अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी नरेंद्रशंकर पांडेय ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अल्पसंख्यक  कल्याण में आ रहे कमी को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने मदरसों के बच्चों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही योजनाओं में 20 फीसदी भागेदारी का कड़ाई से पालन करने के लिए मातहत अफसरों को निर्देश दिया। जिससे अल्पसंख्यक  समुदाय के पात्र लोग वंचित न रह पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्र, एडीएम रमाशंकर यादव, एसडीएम परवेज अहमद, डॉ. सगीर खां, शकील दादा, अधिवक्ता मजहर शकील, मौलाना मुख्तार रिजवी, मौलाना ताज मोहम्मद, मौलाना जर्रार अशर्फी, सनवारूल हक, डीएमओ वर्षा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed