फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Machine will be installed in blood bank, platelets and plasma will be available

Bhadohi News: ब्लड बैंक में लगेगी मशीन, मिलेगा प्लेटलेट्स और प्लाज्मा

Thu, 29 Feb 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Machine will be installed in blood bank, platelets and plasma will be available
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से अब जल्द ही लोगों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा मिल सकेगा। अस्पताल के ब्लड बैंक के पास स्थित बन रहे ब्लड कंपोनेट सेपरेशन यूनिट बनकर तैयार हो गया है। यूनिट के उपकरण भी अस्पताल में पहुंच गए हैं, लेकिन उनका इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। लखनऊ की टीम उसे इंस्टॉल करने जल्द ही जिले में पहुंचेगी। इसके बाद यूनिट का संचालन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट है। यहां अभी केवल मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर खून मिलता है, लेकिन प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए बाहर जाना पड़ता है। ब्लड के कंपोनेंट को अलग करने के लिए किसी प्रकार के इंतजाम न होने से प्लेटलेटस, प्लाज्मा, पीआरबीसी आदि यूनिट की अलग से व्यवस्था न होने के कारण इसी जरूरत वाले मरीजों को अन्य जनपदों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के पास बन रहा ब्लड कंपोनेट सेपरेशन यूनिट लगभग तैयार है। जहां इच्छुक लोगों के प्लाज्मा और प्लेटलेट्स निकाले जाएंगे और जरूरतमंदों को दिया जा सकेगा। यूनिट के आवश्यक उपकरणों को इंस्टाल किया जाना है। लखनऊ की टीम जल्द ही उसे इंस्टॉल करने पहुंची।
विज्ञापन

--------------------
कब, किस चीज की होती है जरूरत
ब्लड बैंक प्रभारी अनुपम अग्रवाल के अनुसार सामान्य खून की कमी वाले मरीजों को पीआरबीसी, जलने के कारण गंभीर हुए मरीजों प्लाज्मा चढ़ाने की जरुरत होती है। वहीं डेंगू व अन्य संक्रमण वाले मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाया जाना है। अगर सही समय पर उन्हें यह मिले तो जान जाने की भी संभावना रहती है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की सुविधा होने के बाद प्लेटलेट्स व प्लाज्मा रखने की भी सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को वाराणसी-प्रयागराज रेफर नहीं करना होगा। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट में ब्लड से चार अलग-अलग तत्व निकाले जाएंगे। इसके बाद ब्लड के चार तत्वों में से जिस तत्व की जरूरत होगी। जरूरतमंदों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूनिट लगभग तैयार हो गया है। कई उपकरण भी आ चुके हैं, लेकिन अभी इस्टालमेंट नहीं हुआ है। उपकरण की स्प्लायर कंपनी को सूचित कर दिया गया है। इंस्टालमेंट के बाद लखनऊ की टीम निरीक्षण करेगी। उसके बाद यूनिट का संचालन होगा। - डॉ. राजेन्द्र कुमार, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed