फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lots of friendship on social media in lockdown

लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर खूब निभी दोस्ती

Wed, 10 Jun 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Lots of friendship on social media in lockdown
ज्ञानपुर। लगभग ढाई महीने के लॉकडाउन के बाद भी जिंदगी पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पाई है। कोरोना वायरस कोविड-19 ने जिंदगी जीने का सलीका बदलने का संदेश दे दिया है। सो, क्या लॉकडाउन और क्या अनलॉक। अगर पूरे रस से जिंदगी जीनी है तो कोई ऐसा उपाय खोज निकालना होगा, जिससे काम भी हो जाए और सुरक्षित भी रहें। जी हां! लॉकडाउन में घर में बंद होकर भी खुद को ऑनलाइन सक्रिय रखने वाली कालीन नगरी की आधी आबादी का कुछ ऐसा ही मानना है।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला ने लॉकडाउन के दौरान महिलाओं की सामाजिक दुनिया पर नजर डाली तो पता चला कि उन्होंने लॉकडाउन का पूरा मजा लिया। सखी-सहेलियों से मिलने-जुलने का समय और आपसी गपशप नहीं हुई तो क्या हुआ। फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने इसकी कमी नहीं खलने दी। गोपीगंज की माया दुबे कहती हैं कि लॉकडाउन में घर-परिवार के सभी सदस्यों के साथ समय बिताने का जो मौका मिला था, उसका पूरा आनंद लिया। साथ ही सहेलियों और अपने ग्रुप की महिलाओं से ऑनलाइन जुड़ी रही। महसूस ही नहीं हुआ कि हम लॉकडाउन में हैं।
विज्ञापन

अनुराधा अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन के बाद भी अभी एहतियात बरता जाना जरूरी है। इसका पूरा ध्यान रख रही हूं। बाजार भी निकलने से बचना पड़ रहा है। इसलिए ऑनलाइन खरीदारी और भुगतान पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं। रीता जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन में घर पर ही परिवार के सभी सदस्यों को अच्छे-अच्छे व्यंजन जहां बनाकर खिलाया, वहीं नई रेसिपी बनाना भी सीखा। खास बात यह कि रेसिपी को व्हाट्सएप पर दोस्तों के साथ शेयर भी किया। मंजू गुप्ता कहती हैं कि शादी-पार्टी आदि में आना-जाना नहीं हो पाया, लेकिन उसका पूरा आनंद घर पर बच्चों के साथ लिया। ऐसा मौका कम ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed