फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lok Sabha Election expences will surveillance by election commission in Bhadohi

Lok Sabha Election: चुनाव में मनमानी खर्चे पर लगेगी लगाम, पाई-पाई का होगा हिसाब; चाय नाश्ते पर भी रहेगी नजर

Fri, 22 Mar 2024 02:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2024 02:07 AM IST
सार

Lok Sabha Election Guidelines: लोक सभा चुनाव के दौरान खर्चे को लेकर पाई पाई का हिसाब रखा जाएगा। चाय नाश्ते से लेकर चुनाव प्रचार की हर गतिविधि की निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election expences will surveillance by election commission in Bhadohi
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमानी खर्च नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्वाचन आयोग को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। आयोग ने प्रत्याशियों को वस्तुओं की मूल्य सूची जारी की है। एक समोसा आठ रुपये, एक चाय सात रुपये, लंच पैकेट के लिए 60 रुपये खर्च कर सकेंगे। इसके अलावा भोजन प्रति प्लेट 90 रुपये, पानी की बोतल 20 रुपये, लड्डू प्रति पीस 10 रुपये, कॉफी के लिए 15 रुपये खर्च कर सकेंगे। प्रत्याशियों की ओर से खर्च करने की सीमा भी तय कर दी है।
विज्ञापन


आचार संहिता लगने के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। जिले में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। अबकी बार आयोग की तरफ से चुनावी खर्च पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसमें नाश्ते से लेकर भोजन व प्रचार-प्रसार की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों को छोटे से छोटे सामान की खरीद का हिसाब देना होगा। आयोग की ओर से तय किए गए मूल्य के मुताबिक प्रत्याशी नाश्ते में पांच पूड़ी के साथ एक सब्जी और एक मिठाई के लिए 75 रुपए खर्च ही कर सकेगा। एक चाय और एक समोसे के लिए 15 रुपये, होटल किराया के लिए 1750 रुपये, लोहे के फ्रेम वाली होर्डिंग के लिए 130 रुपये, कपड़े के झंडे डंडे के लिए 250 रुपये, एक टोपी के लिए 10 रुपये, अंगौछा के लिए 75, मिनी बस रोजाना किराए पर 5500 रुपये चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप, टैंपो, कार के लिए 1700 रुपये, बोलेरो, सफारी, जाइलो जैसी कार किराये पर लेने पर प्रतिदिन 2200 से 3500 रुपये तक चुनाव में खर्च करना है। वहीं ध्वनि व्यवस्था के लिए एक माइक दो हॉर्न का सेट लेने पर प्रतिदिन 500 रुपये के हिसाब से चुनाव खर्च के हिसाब से तय किया गया है। जबकि दो माइक दो हॉर्न का सेट 600, दो माइक चार हॉर्न लेने पर 800 रुपये देने होंगे। इसी तरह एंपीफायर, माइक्रोफोन प्रतिदिन लाउडस्पीकर समेत 1500 रुपये, पोडियम के साथ माइक 100 रुपये के रेट से चुनाव खर्च में दिखाना होगा।


सी-विजिल एप पर दर्ज की जा सकेगी शिकायत
लोकसभा चुनाव में सी-विजिल एप पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी। इसमें आमजन भी उम्मीदवारों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से गठित जिला स्तरीय टीम 100 मिनट में कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी। निर्वाचन आयोग एप के माध्यम से इस कार्रवाई पर सीधी नजर रखेगा। कंट्रोल रूम में कर्मी संबंधित कार्य शुरू कर दिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि सी-विजिल एप को ऑपरेट करना भी आसान है। इसकी खासियत है कि एप केवल लाइव फोटो व वीडियो और ऑटो लोकेशन कैप्चर करता है। ताकि उड़न दस्ते को कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed