फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Looting: Police's hands empty even after 36 hours

लूटकांड: 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Fri, 11 Dec 2020 04:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Looting: Police's hands empty even after 36 hours
ज्ञानपुर/जंगीगंज। गोपीगंज थानाक्षेत्र के होलईपुर गांव में बैंक मित्र से 90 हजार की लूट के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस को बदमाशों से जुड़ा एक भी सुराग हाथ नहीं लगा। शुक्रवार को घायल बैंक मित्र राजधर पांडेय उपचार के बाद घर आ गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 11.30 बजे होलईपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल से गोली मारकर बैंक मित्र राजधर पांडेय से 90 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्रकरण के खुलासे के लिए एसपी ने भले ही चार टीमें गठित की है, लेकिन अब तक पुलिस और क्राइम ब्रांच को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका। गंभीर रूप से घायल राजधर शुक्रवार को घर आ गए। क्राइम ब्रांच की टीम बैंक मित्र से बदमाशों का हुलिया, बाइक का नंबर आदि जानने के लिए पहुंची। करीब आधे घंटे तक पूछताछ की, हालांकि कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सके। बदमाश हेलमेट पहने थे, जिससे उनका चेहरा नहीं दिख सका। फायरिंग के कारण बाइक के नंबर पर भी ध्यान नहीं गया। कोई खास सबूत हाथ न लगने से पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि पुलिस धरातलीय और इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही बदमाशों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed