फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Looting: Police close to revelations, three picked up

लूटकांड: खुलासे के करीब पुलिस, तीन को उठाया

Mon, 21 Dec 2020 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Looting: Police close to revelations, three picked up
लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के होलईपुर में करीब 10 दिन पूर्व बैंक मित्र से 90 हजार लूट के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच खुलासे के करीब पहुंच गई है। प्रकरण में तीन संदिग्धों को पुलिस उठाकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

10 दिसंबर को बैरीबीसा गांव के होलईपुर के समीप बैंक मित्र राजधर पांडेय को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 90 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की घटना का अनावरण करने के लिए एसपी रामबदन सिंह ने क्राइम ब्रांच के अलावा ऊंज, गोपीगंज और कोइरौना थाने की पुलिस को लगाया था। शुरूआती दौर में पुलिस के हाथ खाली रहे लेकिन इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रविवार की रात में पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। चौथे आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि पुलिस टीम लगी है। जल्द ही घटना का अनावरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed