फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lok Sabha Election Observer health deteriorated in bhadohi referred for BHU

Bhadohi News: ऑब्जर्वर की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर, डॉक्टर बोले- बढ़ गई थी बीपी

Fri, 10 May 2024 03:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 May 2024 03:10 PM IST
सार

Bhadohi News: ऑब्जर्वर के साथ के कर्मचारी आननफानन उन्हें सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां से भी उन्हें वाराणसी रेफर किया गया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Observer health deteriorated in bhadohi referred for BHU
अस्पताल में ऑब्जर्वर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सीखापुर के समीप शुक्रवार को दोपहर सामान्य प्रेक्षक बी. जान त्लंगतिनखुम के आब्जर्वर एवं खनन अधिकारी अरविंद कुमार यादव (45) की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इस खबर से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह और सामान्य प्रेक्षक अस्पताल पहुंचे। जिले में लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। आयोग से नामित सामान्य, पुलिस और व्यय प्रेक्षक भी आ चुके हैं। प्रेक्षकों संग एक-एक लाइजनिंग अधिकारी को नामित किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य प्रेक्षक का लाइजनिंग अधिकारी खनन अधिकारी अरविंद कुमार यादव को बनाया गया है। शुक्रवार को भ्रमण के समय जैसे ही उनकी गाड़ी सीखापुर के समीप पहुंची अचानक तबियत बिगड़ गई।

खबर मिलते ही सामान्य प्रेक्षक संग जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण ऐसी दिक्कत हुई। बीपी आदि भी बढ़ गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed