फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lok Sabha Election 2024 Bhadohi BSP Candidate Irfan Ahmed Bablu

Lok Sabha Election: BSP ने भदोही में बदला उम्मीदवार, पूर्व प्रत्याशी अतहर ने टिकट कटने को लेकर कही ये बात

Wed, 24 Apr 2024 09:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

Lok Sabha Election:  पार्टी के प्रति वफादारी का इरफान अहमद बबलू को इनाम मिला और लोकसभा चुनाव में अतहर अंसारी के टिकट लौटाने के बाद इरफान भदोही से बसपा के प्रत्याशी बने हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने अब तक कोई बड़ा चुनाव नहीं लड़ा है। बसपा के टिकट बदले जाने के बाद भदोही में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Bhadohi BSP Candidate Irfan Ahmed Bablu
इरफान अहमद बबलू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने भदोही के बाजार सलाबत खां निवासी इरफान अहमद बबलू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बसपा के घोषित उम्मीदवार अतहर अंसारी ने बेटे की बीमारी का हवाला देते हुए लड़ने से मना कर दिया था। भदोही लोकसभा से भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के ऐलान के बाद काफी समय से बसपा प्रत्याशी का इंतजार किया जा रहा था। एक सप्ताह पहले ही बसपा ने भदोही के कालीन निर्यातक और भदोही नगर पालिकाध्यक्ष नरगिस अतरह के पति अतहर अंसारी को उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अतहर अंसारी का शुरू से ही चुनाव लड़ने का मन नहीं था। टिकट के ऐलान के एक सप्ताह बाद ही उन्होंने बेटे की बीमारी का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया। ऐसे में बसपा ने एक बार फिर से मुस्लिम चेहरे पर ही भरोसा जताते हुए भदोही के बाजार सलाबत खां निवासी इरफान अहमद बबलू को टिकट दिया। ये 1998 से बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते चार-पांच सालों से पार्टी में इनकी सक्रियता बढ़ी है। यहां गौर करने वाली बात है कि 2023 हुए निकाय चुनाव में बसपा ने इरफान अहमद बबलू की बहन को टिकट दिया था। निकाय चुनाव में इनकी बहन ने नामांकन भी दाखिल कर दिया, लेकिन नामांकन के अगले ही दिन इनकी बहन का टिकट काटकर अतहर अंसारी की पत्नी नरगिस अतहर को दे दी गई।


हालांकि इसके बाद भी ये पार्टी से जुड़े रहे और पार्टी ने इन्हें मंडल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी। चुनाव बाद ये जिला प्रभारी बनाए गए हैं, लेकिन फिलहाल वे किसी पद पर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed