फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lockdown: Children passing time to elders

लॉकडाउन: बड़ों का टाइमपास करा रहे बच्चे

Thu, 23 Apr 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Children passing time to elders
भदोही जिले के गोधना गांव में बच्चों के साथ खेलकर टाइम पास करते शैलेश मोदनवाल। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में बड़ों का समय पास होने की वजह बच्चे बन गए हैं। जिन अभिभावकों को बच्चों को पर्याप्त समय दे पाना कठिन था, उन्हें अब वही बच्चे टाइम पास करा रहे हैं। बच्चों के साथ खेलकूद कर और परिवार संग हंसी-ठिठोली कर लॉकडाउन में टाइम पास किया जा रहा है। इसके अलावा चेस और लूडो जैसे खेल भी घर के अंदर लोगों की दोपहर गुजारने का अच्छा जरिया बने हैं।
विज्ञापन

डीघ क्षेत्र के गोधना सुधवैं गांव निवासी शैलेश मोदनवाल पेशे से शिक्षक हैं। कहते हैं कि सामान्य दिनों में बच्चों को समय दे पाना कठिन हुआ करता है। स्कूल चले जाने के कारण बच्चों से थोड़ी देर के लिए ही मुलाकात हो पाती थी। लेकिन, इन दिनों वही बच्चे हमारा समय गुजारने का बहाना बने हैं। बच्चों के साथ खेलते-कूदते और उनका होमवर्क कराते कब समय गुजर जाता है, पता ही नहीं चलता। ज्ञानपुर के बालीपुर निवासी हर्षित और परी लूडो और खेल कर टाइम पास कर लेते हैं। कहते हैं कि इन दिनों इतना समय है कि कई-कई बाजियां हो जाती हैं। लखनो के यश और देवेश उपाध्याय का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर लूडो और चेस का आनंद लेते हैं। महाराजगंज के भरोसगंज निवासी अच्छेलाल कहते हैं कि उनके घर के बच्चे इनडोर गेम खेलकर दिन भर मौजमस्ती करते रहते हैं। उनकी धमाचौकड़ी से घर भी गुलजार बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed