{"_id":"5ed689ce8ebc3e9062521c22","slug":"lockdown-affected-a-sweet-business-bhadohi-news-vns528032216","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से प्रभावित हुआ मिठाई कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से प्रभावित हुआ मिठाई कारोबार
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। कोरोना वायरस और लॉकडाउन से मिठाई कारोबार पूरी तरह तबाह हो गया। लॉकडाउन लगने पर जहां एक करोड़ से अधिक की मिठाई नष्ट हो गई वहीं दो माह में तीन से चार करोड़ का नुकसान हुआ। कामधाम बंद होने से पांच हजार से अधिक कारीगरों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई। अनलॉक में दुकानें खुली जरूर पर ग्राहकों की संख्या नाममात्र की ही बची है।
जिले भर में छोटी-बड़ी कुल 1200 मिठाई की दुकान है। 24 मार्च को लागू लॉकडाउन के कारण दुकानों में रखी विभिन्न प्रकार की मिठाई खराब हो गई। इससे व्यापारियों को एक करोड़ तक का नुकसान हुआ। प्रथम से तीसरे चरण के लॉकडाउन में करीब डेढ़ माह तक दुकानें नहीं खुली। चौथे चरण में दुकानें खुली लेकिन ग्राहकों की संख्या नगण्य ही रही।
व्यापारियों की मानी जाए तो बड़ी दुकानों पर प्रतिदिन 40 से 50 हजार रूपये जबकि छोटी दुकानों पर तीन से पांच हजार का धंधा प्रतिदिन होता था लेकिन लॉकडाउन के कारण दुकान न खुलने से तीन से चार करोड़ का नुकसान हुआ। अब सरकार ने राहत जरूर दी, लेकिन दुकानदारी कम हो रही है। कोविड 19 के कारण ग्राहक ही दुकानों पर नहीं आ रहे।