{"_id":"6809363f5a8984dbed042bf6","slug":"liquor-ban-curbed-anarchy-in-bihar-shravan-kumar-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-125188-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बंदी से बिहार में अराजकता पर लगा लगाम : श्रवण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बंदी से बिहार में अराजकता पर लगा लगाम : श्रवण कुमार
विज्ञापन
बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में शराब बंदी होने से वहां की महिलाएं खुश हैं। पूरे राज्य में अराजकता पर भी लगाम लगा है। शराब बंदी के बाद दूध और मिठाई की बिक्री भी बढ़ गई।
वे सुरियावां के भोरी मैदान में बुधवार को जनता दल युनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंनें कहा कि नौजवानों को देश और प्रदेश के सदन में पहुंचना जरूरी है।
इससे जनता का हित होगा। प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव चौपाल लगाने को कहा। उन्होंने एक बूथ, दस यूथ का नारा भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इस मौके पर अमर कटियार, दिवाकर सिंह, अभिषेक राय, शालिनी पटेल, सुशील पटेल, सुशील कश्यप, संजय सिंह, शैलेंद्र गहरवार आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने की। प्रदेश महासचिव डीएम सिंह गहरवार धन्यवाद दिया।