{"_id":"58deb68b4f1c1b424763dcfb","slug":"like-the-potter-the-children-foresee-the-future-of-the-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हार की तरह बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्हार की तरह बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं शिक्षक
bhadohi hindi news
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शुक्रवार को विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के सेवानिवृत्त हुए 32 शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। सभी को गीता, शॉल और फंड-सर्विस का चेक देकर विदा किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह होता है जो बच्चों को घड़े की तरह संवारता है। प्राथमिक स्कूल में आने वाला बच्चा कोरा कागज की तरह होता है। उसमें ज्ञान का भंडार शिक्षक ही भरता है। उन्होंने शिक्षकों को शॉल, गीता और चेक देकर सम्मानित किया। कहा कि उन्हें कभी विभाग से कोई दिक्कत होगी तो वह मुझसे शिकायत कर सकेेंगे। जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव और हाफ मैराथन में शिक्षकों की भूमिका को सराहनीय कहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की भूमिका बड़ी होती है। बच्चों का भविष्य संवारने में उन्हें काफी मेहनत करना पड़ता है। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर कृष्णदत्त पांडेय, बीईओ भदोही रजनीश श्रीवास्तव, डीसी आरके सिंह, शिक्षक नेता सुधीर सिंह, तेज बहादुर पाल, घनश्याम यादव, अखिलेश कुमार यादव, मनोज उपाध्याय, अरूण दूबे, नीरज उपाध्याय, बीएल पाल ने संबोधित किया। इस मौके पर एबीआरसी उर्मिला देवी, मजीदउल्ला खान, केके मौर्य, सुरेंद्र मौर्य समेत कई लोग रहे।