फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lightning fell on Mandhateshwar Mahadev temple in Kashi Vishwanath Dham, three including woman died in Bhadohi

Lightning: काशी विश्वनाथ धाम में मांधातेश्वर महादेव मंदिर पर गिरी बिजली, शिखर टूटा, भदोही में महिला सहित तीन की मौत

Tue, 28 Jun 2022 07:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 28 Jun 2022 07:48 PM IST
सार

वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम स्थित मांधातेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। भदोही बिजली गिरने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Lightning fell on Mandhateshwar Mahadev temple in Kashi Vishwanath Dham, three including woman died in Bhadohi
बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त काशी विश्वनाथ धाम स्थित मांधातेश्वर महादेव मंदिर का शिखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम स्थित मांधातेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर मंगलवार की शाम बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं। उधर, भदोही में मंगलवार को दोपहर में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम को बारिश के दौरान बिजली अचानक मांधातेश्वर महादेव के शिखर पर गिर पड़ी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय मंदिर में आरती की तैयारी चल रही थी। मंदिर के पुजारी मनीष खन्ना ने बताया कि आरती से पहले आकाशीय बिजली गिरी है। घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


बस मंदिर का शिखर टूटा है। घटना की वजह से मंदिर के टूटे शिखर को उन्होंने सुरक्षित जगह पर रखवा दिया। भदोही में मंगलवार को बिजली गिरने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाएं चौरी, दुर्गागंज और कोइरौना थाना क्षेत्रों में हुईं। चौरी थाना क्षेत्र के चेतनीपुर निवासी अंकित (15) बारिश के दौरान बगीचे में आम बीन रहा था। उसी समय तेज गरज-चमक के साथ वज्रपात की घटना हुई ओर वह चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे ममहर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
 

मृतक अंकित तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। इसी तरह दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ निवासी दुखना देवी (50) धान की नर्सरी देखने गई थी। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पुरी, एसडीएम भदोही पहुंच गए थे।

तीसरी घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी-भरद्वारगांव में हुई। यहां गांव निवासी शशिभूषण दुबे (46) बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली की घटना हुई और वह चपेट में आ गए। परिवार के लोग निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि मृतक के परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली ममद राशि दिलायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed