फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   License of two fertilizer and seed shops suspended, notice to three shopkeepers

Bhadohi News: खाद-बीज की दो दुकान का लाइसेंस निलंबित, तीन दुकानदारों को नोटिस

Thu, 12 Sep 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
License of two fertilizer and seed shops suspended, notice to three shopkeepers
ज्ञानपुर। डीएम विशाल सिंह की ओर से गठित टीम ने बुधवार को औराई, ज्ञानपुर और भदोही तहसील क्षेत्र में 28 उर्वरक की दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने आठ दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए। दो दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

खरीफ सीजन मांग अधिक होने से किसान निजी दुकानों से यूरिया खरीदने को विवश हैं। नकली कीटनाशक और यूरिया की बिक्री की शिकायत पर डीएम ने तीनों तहसीलों में अधिकारियों की टीम गठित की है। बुधवार को उप कृषि निदेशक डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह ने औराई, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने भदोही और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने ज्ञानपुर में दुकानों का निरीक्षण किया। तीनों अधिकारियों ने 28 उर्वरक की दुकानों की जांच की। डीडी कृषि अश्वनी सिंह ने बताया कि बिक्री को लेकर शिकायत मिलने पर सुरियावां स्थित सदगुरु खाद भंडार व प्रमोद खाद भंडार के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed