{"_id":"57e6dec14f1c1b1054a823c2","slug":"less-predictable-in-recent-mother-daughter-jlin-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में मां-बेटी जलीं, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हाल में मां-बेटी जलीं, मौत
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में शुक्रवार की रात मां-बेटी की संदिग्ध हाल में जलकर मौत हो गई। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता की मां ने थाने में तहरीर देकर दामाद पर बेटी को जलाकर मारने की आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
विक्रमपुर गांव निवासी अशोक दलित की शादी आठ साल पूर्व हरि नारायणपुर गांव की गुड्डी के साथ हुई थी। शादी के बाद गुड्डी को दो बेटियां हुई। शुक्रवार की रात अचानक गुड्डी की कमरे से आग की लपटें देख सभी परेशान हो गए। घर के सदस्यों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया लेकिन तब तक गुड्डी (28) और उसकी दो बेटियां शीतल (पांच) और आंचल (तीन) गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में तीनों को औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां शीतल को डाक्टरों ने म़ृत घोषित कर दिया।
आंचल और गुड्डी की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान गुड्डी की मौत हो गई। हादसे से घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उधर इस मामले में दूसरी ओर विवाहिता गुड्डी की मां गेना देवी ने औराई थाने में तहरीर देकर गुड्डी के पति अशोक दलित पर जलाकर मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।