Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lekhpal reprimanded for negligence, DM angry over slow progress

Bhadohi News: लापरवाही में लेखपाल को फटकार, प्रगति धीमी होने पर डीएम नाराज

Sat, 20 Jun 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal reprimanded for negligence, DM angry over slow progress
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शनिवार को परगासपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान जमीन के विवाद के मामलों और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा किया। अधूरे कार्य को समय से पूर्ण कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। चेतावनी दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने गांव के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी की खुदाई की स्थिति देखी। हल्का लेखपाल को निर्देश दिया कि मामले की जांच कराएं। यदि किसी प्रकार की अनियमितता और अवैध गतिविधि पाई जाती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए। सही जानकारी न देने पर डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाई। गांव की सोना देवी ने डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया कि उन्हें पेयजल, आवास एवं रहने की समुचित व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने अधिकारियों से जांच कर लाभ देने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी एवं संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर केवल दो श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए, जिस पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम को समय से पूर्ण कराएं। डीएम ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। इसके बाद डीएम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आरआरसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed