फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   LDB manager reprimanded for poor progress

Bhadohi News: खराब प्रगति पर एलडीबी के मैनेजर को फटकार

Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
LDB manager reprimanded for poor progress
ज्ञानपुर। विशेष सचिव सहकारिता नरेंद्र शंकर पांडेय शुक्रवार को दोपहर बाद जिले में पहुंचे। विकास भवन स्थित सभागार में सहकारिता विभाग के कार्याें की समीक्षा किया। उन्होंने सीएम डैश बोर्ड की प्रगति जानी। वसूली की प्रगति ठीक न होने पर एलडीबी के ब्रांच मैनेजर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सहकारी समितियों को विकसित कर रही हैं। विभागीय अधिकारी इसमें सहयोग करें और समितियों को बेहतर बनाएं। जन औषधी केंद्र, कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से यह समितियां रोजगार का सृजन करेंगी साथ ही ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं गांव में ही मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने सहकारी बैंकों के बकाएदारों से वसूली में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। विकास बैंक के एलडीएम, ब्रांच मैनेजर, यूपीसीएलडीएफ के अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड के कार्य की प्रगति जानी। जो कार्य लंबित हैं उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान एलडीबी के ब्रांच मैनेजर को वसूली एवं लोन वितरण में सुस्ती होने पर कड़ी फटकार लगाई। इसके पूर्व एआर सहकारिता राम प्रकाश और क्षेत्रीय सहायक आयुक्त राधेश्याम यादव ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed