{"_id":"578fdbc04f1c1b347fc4c9ce","slug":"laying-on-the-gt-road-ten-km-long-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर लगा रहा दस किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर लगा रहा दस किमी लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
सुबह से लगा जाम रात नौ बजे के बाद खत्म हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर सावन के पहले ही दिन यातायात जाम हो गया। कांवरियों के लिए जीटी रोड का उत्तरी लेन आरक्षित किए जाने के बाद बुधवार को औराई में जीटी रोड सुबह से लगा जाम रात नौ बजे के बाद खत्म हुआ। इस दौरान औराई चौराहे से वाराणसी की तरफ पांच किमी और इतना ही इलाहाबाद की तरफ लंबा जाम लगा रहा। बीच-बीच में कुछ देर के लिए जाम खुलता, फिर लग जाता। इससे यात्री पूरे दिन बेहाल रहे।
बुधवार को सुबह आठ बजे से जीटी रोड के एक लेन पर सामान्य यातायात रोक दिया गया। उत्तरी लेन केवल कांवरियों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। इसके चलते दोनों लेन के यातायात का दबाव अब केवल दक्षिणी लेन पर आ गया है। बुधवार को पहले ही दिन दक्षिणी लेन पर भीषण जाम लगा। सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक तक तो वाहन आगे बढ़ते रहे, लेकिन साढ़े 11 बजे के आसपास जाम के चलते यातायात ठहर गया। औराई चौराहे से लेकर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें ट्रकों के साथ-साथ एंबुलेंस और स्कूल वाहन भी फंसे। औराई एसओ सत्येंद्र यादव जाम छुड़ाने के लिए जूझते रहे, लेकिन दोपहर बाद तीन बजे तक भीषण जाम लगा रहा। इसके बाद भी रुक-रुककर जाम लगता रहा। यही हाल भदोही-मिर्जापुर रोड पर भी था। चौराहा जाम होने के कारण औराई से भदोही और विंध्याचल रोड पर वाहनों का रेला लगा रहा।