फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laying of the foundation stone of the bridge on the entire Mudiya-Rampur Ghat of the Morwa river

मोरवा नदी के पूरेमुडिया-रामपुर घाट पर पुल का शिलान्यास

Mon, 27 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Laying of the foundation stone of the bridge on the entire Mudiya-Rampur Ghat of the Morwa river
भदोही में मोरवा नदी के पूरेमुड़िया-रामपुर घाट पर 2.9 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शनिवार को औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण हो जाने पर भदोही-जौनपुर जिले की दूरी कम होगी। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से सीधा जुड़ाव होने पर क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन

बताया कि गत दिनों एक्सपो मार्ट सभागार में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 10 प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा की थी। उसी में शामिल मोरवा नदी पर पक्के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लघु सेतु निर्माण इकाई पुल निर्माण का कार्य करेगी। इस मौके पर चंद्रेश पांडेय, रोहित पांडेय, वेदप्रकाश मौर्य,चंद्रेश पांडेय, विनय पांडेय, दिनेश कुमार, पप्पू गौतम ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र की जर्जर सड़कों की हालत सुधरवाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed