फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lawsuit against two including ARO for negligence

लापरवाही में एआरओ समेत दो के खिलाफ मुकदमा

Sun, 11 Apr 2021 06:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit against two including ARO for negligence
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर रविवार को गोपीगंज थाने में एआरओ (सहायक निर्वाचन अधिकारी) और उनके सहायक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूर्व में लगे एआरओ के कोरोना संक्रमित मिलने पर ड्यूटी लगाई गई, लेकिन वह आदेश लेने से इंकार कर दिए।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज औराई के प्रवक्ता विनोद कुमार यादव और अनुदेशक अवधेश कुमार की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगाई गई थी। उन्हें ज्ञानपुर ब्लॉक में आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में रखा गया था। 11 अप्रैल को वहां पर तैनात निर्वाचन अधिकारी डॉ. जय सिंह की ओर से जानकारी दी गई कि न्याय पंचायत नथईपुर में तैनान सहायक निर्वाचन अधिकारी घनश्याम प्रसाद गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए। उनके कार्यों को देखने के लिए न्याय पंचायत नथईपुर में कार्यों को देखने के लिए निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयसिंह ने प्रवक्ता और अनुदेशक को ड्यूटी आदेश पत्र भेजा, लेकिन दोनों ने लेने से इंकार कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर दोनों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का उल्लंघन करने, संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन नही करने और जिलाधिकारी के आदेश का पालन न करने पर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed