फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lawsuit against 25, including unknown

अज्ञात समेत 25 के खिलाफ मुकदमा

Mon, 05 Apr 2021 07:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit against 25, including unknown
भदोही। आदर्श आचार संहिता और कोविड संबंधी जिला प्रशासन की एडवाइजरी का उल्लंघन करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने बीती रात प्रमुख कालीन निर्यातक समेत 10 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। यह मुकदमा रजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मूंसीलाटपुर गांव के प्रधान पद प्रत्याशी विजेंद्र कुमार राय के पक्ष में बिना अनुमति जुलूस निकाला था।
विज्ञापन

कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि रजपुरा चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि मूंसीलाटपुर में कुछ लोग धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके अलावा कोविड के दृष्टिगत भी गाइडलाइन जारी की गई है उनका जुलूस उसका भी उल्लंघन के दायरे में आता है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर बृजेंद्र राय उर्फ बाबा, इंद्रदेव उर्फ डब्बू, नन्हें राय उर्फ पवन, मोंटी राय, शिवम राय, धीरज राय, सुधाकर राय, चंदू राय, गगनी राय, यादवेंद्र कुमार राय को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed