{"_id":"67292db9710ebbc49706f499","slug":"law-keepers-are-breaking-rules-during-traffic-month-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118568-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: यातायात माह में कानून के रखवाले तोड़ रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: यातायात माह में कानून के रखवाले तोड़ रहे नियम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यातायात माह में शहर के चाैराहों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की जा रही है। पुलिसकर्मियों के सामने ही ट्रैफिक नियम तार-तार होते दिख रहा है। नियमों का पालन कराने वाले पुलिस कर्मी भी खुद नियम तोड़ते दिख रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला की पड़ताल में धरातल पर व्यवस्था बेअसर दिखी। कहीं बेखौफ वाहन चालकों की मनमर्जी के चलते नियम टूटे तो कहीं बेतरतीब तरीके से ओवरटेक करते वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे। पुलिस भी कागजी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली।
वाहन चालक पुलिस की नजरों के सामने नियम-कानून को तोड़ रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ-साथ तीन से चार होमगार्ड तैनात हैं, लेकिन चौराहे से बिना हेलमेट, एक वाहन पर तीन से चार सवारी लेकर बाइक सवार धड़ल्ले से गुजरते दिखे। लखनों तिराहे पर भी दो पुलिसकर्मी तैनात होने के बाद भी नियम टूटते रहे। गोपीगंज के बड़ा चौराहा, मिर्जापुर रोड पर भी कमोबेश एक जैसी स्थिति दिखी। ज्ञानपुर के रजिस्ट्री कार्यालय के सामने ही पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के आते-जाते दिखे।
-- -- -- -- -- -
इनसेट
75 फीसदी चालान बिना हेलमेट, सभी युवा
यातायात माह को शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं। एक नवंबर को यातायात विभाग की तरफ से सिर्फ जागरूकता अभियान चलाया गया। दो, तीन और चार नवंबर यानि तीन दिनों में यातायात विभाग एवं अन्य थानों की तरफ से 2000 वाहनों का चालान किया गया। यातायात विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो दो हजार चालान में 75 फीसदी बिना हेलमेट के रहे। इसमें सभी युवा ही शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
यातायात विभाग की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। बाइक, चार पहिया वाहन चालकों को नियमों के लिए जागरूक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों का चालान हो रहा है। तीन दिनों में 2000 चालान हुए। इसमें 75 फीसदी बिना हेलमेट के शामिल रहे।
- अनिल कुमार सिंह, यातायात प्रभारी।