{"_id":"578a8db94f1c1b1a3a13d765","slug":"late-charge-by-students-ajiteshn","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलंब शुल्क वसूलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलंब शुल्क वसूलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
केएनपीजी में विलंब शुल्क लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने छूटी मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए दो हजार रुपये विलंब शुल्क लेने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज पर विश्वविद्यालय से मिलीभगत कर छात्रों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों को मौखिक, प्रायोगिक परीक्षा की समय पर सूचना नहीं देता और जानकारी के अभाव में परीक्षा से वंचित होने पर छात्रों को परेशान किया जाता है। चेतावनी दी कि वंचित छात्रों से वसूली बंद कर कॉलेज में ही तत्काल परीक्षा न कराई गई तो सोमवार से आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे छात्रनेता शिवम शुक्ला, प्रभात पांडेय, राहुल ओझा, अजीत पांडेय आदि ने कहा कि व्यक्तिगत छात्रों का परीक्षा केंद्र जीडी बिन्नानी कालेज मिर्जापुर को बनाया गया है। लेकिन, इसकी जानकारी छात्रों को सही ढंग से नहीं दी गई। इससे परीक्षा तिथि पर कॉलेज पहुंचे तो उन्हें पता चला कि केंद्र मिर्जापुर में है। इससे तमाम छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित हो गए हैं। छात्रों ने इस बारे में प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी से भी मिलकर इस संबंधी में गहरी नाराजगी जाहिर की। बताया कि कॉलेज प्रशासन का कर्तव्य है कि छात्रों को परीक्षा तिथि की जानकारी दी जाए। क्योंकि छात्र पूरी तरह से कॉलेज प्रशासन पर निर्भर होते हैं। इस मौके पर रोहित पांडेय, आनंद पाल, धीरू दुबे, सौरभचंद पांडेय, रोहित राय, प्रदीप दुबे, विशाल यादव, सुभाष यादव, अजय कुमार, शिवांस पांडेय, अमर दीप सिंह, अरुण पाल, संदीप यादव आदि रहे।