फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Land disputes will be resolved quickly, redressal cell formed

Bhadohi News: भूमि विवादों का तेजी से होगा निपटारा, निवारण सेल बनाई गई

Wed, 05 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Land disputes will be resolved quickly, redressal cell formed
जिले में राजस्व के मामलों का निपटारा अब भूमि विवाद निवारण सेल करेगी। लगातार बढ़ते राजस्व के मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जिले में पहली बार इस सेल का गठन किया है।
विज्ञापन

यह सेल राजस्व संबंधी मामलों को एकत्रित कर संबंधित विभागों और अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उसका निस्तारण करेगी। सेल का उद्देश्य राजस्व संबंधी शिकायतों को कम करने के साथ इससे होने वाले अपराधों को भी कम करना है।
विज्ञापन

इस सेल का मुख्य उद्देश्य तेजी से भूमि संबंधीत मामलों का निपटारा करना है। इससे समाधान दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस पर इस तरह के विवादों की संख्या नहीं बढ़ेगी और लोगों को समय से न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में राजस्व संबंधी मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि संपूर्ण समाधान दिवस हो या फिर समाधान दिवस इन सबमें सबसे अधिक शिकायत राजस्व संंबंधी मामलों की होती है।
इसके अलावा आईजीआरएस जैसी शिकायती प्लेटफॉर्मों पर भी राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार है। राजस्व के मामले चूंकि काफी पेचीदा होते हैं। जिस कारण इसका तत्कालिक समाधान संभव नहीं हो पाता।
जिले में कई ऐसे मामले हैं, जो कई साल से चले आ रहे हैं। इसके बाद भी उन मामलों का निपटारा नहीं हो पाया है। कई बार राजस्व के मामले इतने गंभीर हो जाते हैं कि इससे अपराध भी होता है।
जिले में अक्सर भूमि विवाद को लेकर मारपीट और हत्याएं जैसे मामले सामने आते हैं। वहीं समाधान दिवसों में 85 से 90 फीसदी मामले राजस्व संबंधी होने के कारण उनका निस्तारण मौके पर नहीं हो पाता।

ऐसे में अब पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भूमि संबंधी मामलों के निपटारे के लिए जिले में पहली बार भूमि विवाद निवारण सेल का गठन किया है। एसपी ने निरीक्षक प्रवीण कुमार राय को इस सेल का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed