फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lakhs stolen from a closed house

नकट में बंद मकान से लाखों की चोरी

Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from a closed house
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के बनकट गांव में बुधवार की रात एक घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक घर को बंद कर इलाज कराने मुंबई गए थे। घर के अंदर की स्थिति को देखते हुए लगता है कि चोरों ने बड़े इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। मकान के कुल 11 कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने पूरा सामान तितर-बितर कर दिया और कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

भुक्तभोगी मकान मालिक देवीदीन गुप्ता और लालधर गुप्ता ने बताया कि मकान में कुल आठ लोगों का कुनबा रहता है। फिलहाल कितना सामना चोरी हुआ है, यह घर वाले भी नहीं बता पा रहे है, क्योंकि घर में कुल सात भाई और एक चाचा अलग अलग रहते हैं। लालधर गुप्ता ने बताया कि सभी लोग मुंबई से आने वाले हैं। सभी के आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसका कितना सामान चोरी हुआ है। देवीदीन और लालधर ने बताया कि उनके कमरे से ही लगभग तीन लाख के सामान, बर्तन, सोने की चेन, करधन, पैजनी, सोने की अंगूठी, चांदी के बर्तन, गहने, तीस हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए हैं। पूरे परिवार के सदस्यों के चोरी का आंकड़ा कई लाख में पहुंच सकता है। पीड़ित देवीदीन गुप्ता ने बताया कि सीतामढ़ी पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed