फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   lakh plants will be planted in Kali Nagari during monsoon session

Bhadohi News: मॉनसून सत्र में कालीन नगरी में रोपे जाएंगे 12.59 लाख पौधे

Sat, 24 May 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
lakh plants will be planted in Kali Nagari during monsoon session
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मॉनसून सत्र में पौधरोपण का लक्ष्य शासन स्तर से वन विभाग समेत जिले के 25 विभागों को मिल गया है। इस बार मॉनसून सत्र में 12 लाख 59 हजार 760 पौधरोपण किया जाएगा। ग्राम पंचायत विभाग सबसे अधिक 5.85 लाख और वन विभाग तीन लाख पौध रोपण करेगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

बीते साल करीब 12 लाख पौधे जिले के विभिन्न स्थानों पर रोपित किया गया था। पांच साल में यहा करीब 40 से 42 लाख पौधरोपण किया जा चुका है। वन विभाग को छोड़ दें तो अन्य विभागों द्वारा रोपित पौधे देखरेख के अभाव में सूख जाते हैं। वन विभाग अपने पौधों की निगरानी निरंतर करता रहता है। सूखे पौधों के स्थान पर दूसरा समय समय पर रोपित किया जाता है। जिले में वन क्षेत्र शून्य है, लेकिन वानावरण का ग्राफ 0.3 फीसदी बढ़ा है। क्योंकि पौधरोपण के कारण हरियाली का ग्राफ बढ़ा है। मॉनसून सत्र में पौधरोपण की तैयारी में वन विभाग जुटा है। वन विभाग की नौ और उद्यान विभाग की एक नर्सरी में 24 लाख 22 हजार 41 पौधे तैयार किये जा रहे हैं। वन विभाग ने 23 लाख 22 हजार 41 पौधे तैयार किए हैं। वहीं एक लाख पौधा उद्यान विभाग तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

ये विभाग इतना करेंगे पौधरोपण
ग्राम पंचायत विभाग 585000, वन विभाग तीन लाख, कृषि विभाग 1.60 लाख, उद्यान विभाग 66 हजार, पर्यावरण विभाग 45000, राजस्व विभाग 45 हजार, रेशम विभाग 19 हजार, नगर विकास विभाग 15 हजार, उच्च शिक्षा विभाग 10 हजार, सिंचाई विभाग नहर 9000, लोक निर्माण, उद्योग और विकास प्राधिकरण बीडा सात हजार, पुलिस विभाग 6300, माध्यमिक शिक्षा विभाग 6000, बेसिक शिक्षा विभाग 5000, स्वास्थ्य विभाग 5000, पशुपालन 4000, जल निगम 4000, सहकारिता विभाग 2380, ऊर्जा विभाग 2380, श्रम विभाग 1900, परिवहन विभाग 1800 पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से माॅनसून सत्र में पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। इसकी तैयारी शुरू है, विभाग के नर्सरी में पौधे तैयार किये जा रहे हैं। इस बार 12.59 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। - नीरज आर्य, डीएफओ, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed