{"_id":"577822604f1c1b336079ac6d","slug":"lake-became-the-roads-people-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील बनीं सड़कें, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील बनीं सड़कें, लोग बेहाल
bhadohi hindi news
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
कई दिनों की उमस और गर्मी के बीच शनिवार को दो घंटे की मूसलाधार बारिश और फिर रिमझिम बरसात से रोजेदारों सहित आम लोगों को भले ही राहत मिली हो, लेकिन बारिश में जलजमाव के चलते जनजीवन बेपटरी भी हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की कई प्रमुख सड़कें झील बन गईं। स्टेशन रोड कई लोगों की कार और बाइक बीच पानी में रुक गईं। लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना प़जडा। मोहल्लों की स्थिति नारकीय हो गई।
रमजान के पहले रोजे से ही रोजेदार बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई थी। शनिवार को सुबह से ही बादलों ने घेरेबंदी की और सुबह नौ बजे बारिश आ गई। लगभग 11 बजे तक अच्छी बारिश हुई। इसके बाद भी बारिश थमी नहीं और दोपहर बाद तक रिमझिम बरसात होती रही। इससे नगर की प्रमुख सड़कें स्टेशन रोड और मेन रोड सहित आनंद नगर, काजीपुर, पीरखांपुर, बाजार सलाबत खां में गलियां पानी में डूब गईं।
स्टेशन रोड यहां का मुख्य मार्ग है, लेकिन इस मार्ग पर मुल्ला तालाब से लेकर शिव टाकीज तक घुटनों तक पानी लगा रहा। इसी प्रकार मेनरोड पर एकमा तिराहे से तकिया कल्लन शाह तक भी जलजमाव मुश्किलों का सबब बना रहा। नईबाजार के लोगों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ा। विवेकानंद चौराहे से लेकर ईदगाह तक हर जगह पानी लगा रहा। स्टेशन रोड पर कई लोग बीच पानी में बाइक लेकर लोग धकेलते दिखे। कई कार वाले भी पानी में रुके रहे।