फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lack of facilities in the district even today: Zahid Baig

जिले में आज भी सुविधाओं की कमी: जाहिद बेग

Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in the district even today: Zahid Baig
संवाद न्यूज एजेंसीभदोही। जनपद स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद यूसुफ बेग एकता मंच की ओर से चौरी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि जिला घोषित होने के तीन दशक बाद भी तमाम सुविधाओं की कमी है। जिसके लिए सपा लगातार प्रयासरत है।कहा भदोही जिलेवासी ताजिंदगी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव का ऋणी रहेगा। कार्यक्रम की शुरूआत सायं 4 बजे बिरहा से हुई। जिसमें बिरहा गायक कलाकार समर यादव व अन्य ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद सायं 6 बजे से गीत, संगीत, गजलों और भजन का दौर चला। जिसमें प्रसिद्ध गायिका सुमन अग्रहरि, संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित तबला वादक रुद्राक्ष सिंह तथा अंतराष्ट्रीय संगीत गजल, भजन गायक व तबला वादक राहुल देव पंकज आदि कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक फिल्मी व भोजपुरी गीतों, गज़ल और भजन से कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके बाद रात्रि 10.30 बजे से मुशायरा और कवि सम्मेलन का श्रोताओं ने आनंद लिया। यह कार्यक्रम रात्रि 2.30 बजे तक समाप्त हुआ। जिसमें इस दौरान झांसी के शायर सरवर कमाल, पीलीभीत की सुल्तान जहां, दिल्ली की कवित्री सरिता जैन, रामिश दिलावरपुरी, गौहर सिकंदरपुरी, डाॅ. कृष्णावतार राही, फैजान वहीदी, बिहारी लाल अंबर, शाबान करीमी, तौसीफ कैसियस ने भी अपनी गजलों और पंक्तियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संयोजक सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष इश्तियाक डायर ने लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed